फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   To capture a photo from brother-in-law, he jumped into the Ganges

ीजा से फोटो खींचने के लिए बोलकर साले गंगा में लगाई छलांग

Sat, 19 Dec 2020 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
To capture a photo from brother-in-law, he jumped into the Ganges
चहनियां। सैदपुर गंगा पुल पर जीजा के संग आए युवक ने शुक्रवार को गंगा में छलांग लगा दी। इसके पहले युवक ने अपने जीजा को मोबाइल देकर फोटो खिंचने को कहा। जीजा जैसे ही फोटो खींचने के लिए तैयार हुआ तब तक युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया। जीजा के शोर मचाने पर पुल पर लोगों की भीड़ जुटी गई। मौके पर पहुंची गाजीपुर सैदपुर कोतवाली पुलिस गंगा में जाल डालकर युवक की तलाश करा दी है। इससे पहले बलुआ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और सैदपुर और बलुआ पुलिस के बीच सीमा विवाद भी शुरू हो गया। बाद में मामला सैदपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सादात थाना के रिस्टी गांव निवासी अंकित तिवारी (24) पुत्र संजय तिवारी अपने जीजा बरहपर निवासी शैलेन्द्र तिवारी के साथ बाइक से बलुआ थाना के मारुफपुर गांव स्थित रिश्तेदार के यहां जाने के लिए चला था। दिन में लगभग 11 बजे सैदपुर पुल पर पहुंच कर उसने बाइक रोकवा दी। कहा कि यहां उसका एक दोस्त मिलने आने वाला है। कुछ देर बाद अंकित ने अपने जीजा को मोबाइल फोन थमा दिया और उसकी फोटो खींचने का कहा। शैलेन्द्र तिवारी अंकित की फोटो खींचने ही जा रहा था कि इसी बीच अंकित ने पुल से गंगा नदी में छलांग लगा दी। यह देख जीजा शैलेन्द्र भौचक रह गया। उसके शोर मचाने पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर मारुफपुर चौकी पुलिस और गाजीपुर की सैदपुर थाने की पुलिस पहुंची और सीमा विवाद खड़ा हो गया। बाद में उच्चाधिकारियों की पहल पर तय हुआ कि मामला सैदपुर थाना अंतर्गत का है। इसके बाद वहां की पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की। देर शाम तक युवक का पता नहीं चला। वहीं मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि घटना स्थल सैदपुर थाना में है। वहां की पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed