फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three trucks loaded with coal recovered from Chandasi Coal Mandi

चंदासी कोल मंडी से कोयला लदे तीन ट्रक बरामद

Thu, 31 Mar 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Three trucks loaded with coal recovered from Chandasi Coal Mandi
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चंदासी कोलमंडी में फर्जी तरीके हो रही कोयले बिक्री के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना पर पुलिस ने बुधवार की भोर में मंडी से कोयला लदे तीन ट्रक बरामद किये, जिसमें से दो ट्रक लावारिस खड़े थे। इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक चालक को पकड़ा। पुलिस के अनुसार चालक के पास से सिद्धार्थ नगर की बिल्टी बरामद हुई जबकि कोयला चंदासी कोलमंडी में बिकने के लिए आया हुआ था।
विज्ञापन

चंदासी कोलमंडी में लिंकेज कोयले की खरीद-फरोख्त बड़े पैमाने पर होती है। सूत्रों के अनुसार बड़ी-बड़ी कंपनियों के नाम पर निकला लिंकेज का कोयला मंडी में बिक जाता है। दरअसल लिंकेज के कोयले का इस्तेमाल उन फैक्ट्रियों में इस्तेमाल होता है कोयले को ईंधन के रूप में इस्तेमाल कर विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट्स बनाये जाते हैं। बुधवार की भोर में मुगलसराय कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बोकारो के गोविंद नगर से सिद्धार्थ नगर के निकला कोयले का ट्रक अवैध रूप से बिक्री के लिए मंडी में आया है। इस पर पुलिस ने दबिश देकर पुलिस चालक को मय ट्रक पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने मंडी में लावारिस हाल में दो अन्य ट्रक भी बरामद किये। इसके बाद पुलिस तीनों ट्रकों व चालक को कोतवाली ले आई। पकड़े गये चालक की पहचान झारखंड के बोकारो स्थित चांदो निवासी मन्नी लाल सिंह के रूप में हुई। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी बृजेशचंद्र तिवारी ने बताया कि पकड़े गये ट्रक चालक खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कारवाई की जा रही है।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोल मंडी में अवैध तरीके से कोयले की खरीद फरोख्त के मामले में पुलिस ने पकड़े गये चालक से पूछताछ की है। सूत्रों के अनुसार इस अवैध खेल को अंजाम देने में कई सफेदपोश भी शामिल है। पुलिस अवैध खेल के सिंडिकेट को तोड़ने में लगी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed