फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three trains including Sanghamitra Express did not run

Chandauli News: संघमित्रा एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें नहीं चलीं

Tue, 03 Sep 2024 05:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Three trains including Sanghamitra Express did not run
पीडीडीयू नगर। तेलंगाना में तेज बारिश और बाढ़ का असर रेल यातायात पर पड़ा है। दक्षिण-पश्चिम रेलवे में ट्रैक पर पानी भरने के कारण सोमवार को दानापुर से एसएमभीटी बंगलूरू जाने वाली संघमित्रा एक्सप्रेस, दानापुर-बंगलूरू एक्सप्रेस समेत तीन ट्रेनें नहीं चलीं। वहीं, बुधवार को भी दानापुर-बंगलूरू स्पेशल ट्रेन को रद्द कर दिया गया है।
विज्ञापन

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम रेलवे के रायनपाडु स्टेशन पर पानी के तेज बहाव और विजयवाड़ा-निडदवोलु रेलखंड पर रेल ट्रैक में ब्रीच आ जाने के कारण ट्रेनों का परिचालन रोका गया है। सोमवार को दानापुर से खुलने वाली 12296 दानापुर-एसएमभीटी बंगलूरू संघमित्रा एक्सप्रेस, एसएमभीटी, बंगलूरू से खुलने वाली 12295 एसएमभीटी-दानापुर संघमित्रा एक्सप्रेस रद्द की गई। वहीं, बंगलूरू से खुलने वाली गाड़ी 06509 बंगलूरू-दानापुर स्पेशल नहीं चली। वहीं चार सितंबर को दानापुर से खुलने वाली 06510 दानापुर-बंगलूरू स्पेशल रद्द की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed