{"_id":"610d41ca8ebc3e88e44c9b89","slug":"three-quintals-of-lahan-destroyed-in-the-campaign-chandauli-news-vns60454731","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान में नष्ट किया तीन क्विंटल लहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान में नष्ट किया तीन क्विंटल लहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौगढ़। आबकारी विभाग और पुलिस ने शुक्रवार को सुबह कच्ची शराब बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तीन क्विंटल लहन नष्ट किया गया। जबकि कई घरों से 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। अभियान के दौरान तीन लोगों का संबंधित धाराओं में चालान किया गया।
डीएम के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक ओंकार नाथ सिंह की देख-रेख में आबकारी विभाग की टीम ने क्षेत्र के गोलाबाद, मलेवर और अमृतपुर गांव के कई बस्तियों में दबिश देकर जांच पड़ताल की। टीम के सदस्यों ने कई घरों में जांच के दौरान 15 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं अभियान में क्विंटल लहन भी नष्ट किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। अभियान में थाना प्रभारी नौगढ़ राजकुमार यादव, हल्का लेखपाल चंदन सिंह आदि रहे।
उधर, पुलिस ने अमृतपुर गांव में अंधा मोड़ के कच्चे रास्ते पर गांव निवासी लाल बहादुर को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत कर उसे कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे जेल भेजा गया।