फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three people injured in the two sides fight

दो पक्षों में मारपीट में तीन लोग घायल

Mon, 01 Jun 2015 02:15 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 01 Jun 2015 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three people injured in the two sides fight
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के औद्योगिक नगर चौकी अंतर्गत कबीरपुर गांव में
विज्ञापन
शनिवार को शादी के दौरान नर्तकियों से अभद्र व्यवहार को लेकर रविवार की शाम साढ़े छह बजे दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।

इसमें एक पक्ष से तीन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर मुगलसराय कोतवाली सहित आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। जबकि मारपीट करने वाले मौके से भाग गए। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
कबीरपुर गांव में शनिवार को कल्लू मौर्या की लड़की की शादी में आरकेस्ट्रा के दौरान शेरू नामक युवक ने नर्तकियों के साथ अभद्र व्यवहार कर दिया। जिससे एक पक्ष के कुछ लोगों ने उसे धमकाया।

इसी को लेकर रविवार की शाम साढ़े छह बजे लल्लू चौहान (60), दिलीप चौहान (25) व शिवकुमार चौहान (22) के रामनगर से लौटते समय लगभग आधा दर्जन की संख्या में युवक साथियों ने उन पर हमला कर दिया। इस दौरान जमकर लाठी डंडे से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद हमलावर भाग गए।

इधर सूचना पाकर एडिशनल एसपी जियालाल यादव, सीओ सदर श्यामदेव बिंद, मुगलसराय कोतवाली प्रभारी साजिद सिद्दीकी, अलीनगर थानाध्यक्ष पुनीत परिहार, चौकी प्रभारी राणा प्रताप यादव सहित आसपास के कई थानों और चौकियों की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed