फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three people are ill due to diarrhea in Parshurampur ward

Chandauli News: परशुरामपुर वार्ड में डायरिया से तीन लोग बीमार

Sun, 07 Sep 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Three people are ill due to diarrhea in Parshurampur ward
पीडीडीयू नगर के परशुरामपुर मुहल्ले में डायरिया फैलने पर लोगों से जानकारी लेते चिकित्सक। संवाद - फोटो : mathura
पीडीडीयू नगर। नगर के परशुरामपुर वार्ड के पासवान बस्ती में दो महिलाओं समेत तीन लोग अचानक डायरिया की चपेट में आ गए। उल्टी-दस्त शुरू होते ही उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया। सीएमओ डॉ.वाई.के.राय सहित 15 से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी और चिकित्सक मौके पर पहुंच गए और जांच में जुटे रहे।
विज्ञापन

परशुरामपुर वार्ड की रहने वाली सीता (27) को शनिवार सुबह उल्टी-दस्त शुरू हो गई। परिजनों ने तत्काल उसे राजकीय महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं, कुछ ही देर बाद उसी बस्ती की चंपा और पुरुष रामकृपा की हालत भी बिगड़ गई। दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक तीनों की स्थिति अब सामान्य है।
विज्ञापन


डायरिया की सूचना मिलते ही सीएमओ डॉ. वाई.के. राय के साथ नियामताबाद पीएचसी और दो अर्बन हेल्थ केयर सेंटर से चिकित्सकों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने मरीजों का उपचार करने के साथ ही अन्य ग्रामीणों को सतर्क किया। चिकित्सकों ने लोगों को साफ पानी पीने और हैंडपंप का पानी इस्तेमाल न करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित क्षेत्र में स्वच्छ पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर पालिका से टैंकर मंगवाया गया है। टीम ने वार्ड में साफ-सफाई कराने और पीने के पानी को उबालकर उपयोग करने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और लोगों को डायरिया से बचाव के उपायों की जानकारी देने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती भी की है।

परशुरामपुर में अब तक तीन लोग डायरिया की चपेट में आए हैं। सभी का उपचार जारी है और चिकित्सकों की टीम प्रभावित वार्ड में लगातार निगरानी कर रही है। लोगों से अपील है कि स्वच्छ पानी का ही प्रयोग करें। साथ ही भोजन और बर्तनों को ढककर रखें ताकि संक्रमण न फैले।
-डॉ.वाई के राय, सीएमओ, चंदौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed