{"_id":"63270ffec50b0331c230c061","slug":"three-miscreants-arrested-with-stolen-bikes-nine-recovered-chandauli-news-vns6747875117","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, नौ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार, नौ बरामद
विज्ञापन
स्वाट और इलिया पुलिस ने शनिवार की रात बनरसिया माइनर के पास से चोरी की दो बाइक के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। बदमाशों की निशानदेही पर खझरा पहाड़ी के समीप छिपाकर रखी गई सात और बाइक बरामद की गई। तीनों शातिर बदमाश हैं और भीड़ भाड़ वाले स्थानों से पलक झपकते ही बाइक चुरा लेते थे और उसे बेच देते थे। बदमाशों से पूछताछ के बाद और बाइक बरामद हो सकती है।
पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने बताया कि इलिया थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस और स्वाट टीम रात में गश्त कर रही थी। रात एक बजे के करीब बनरसिया नहर माइनर के समीप दो बाइक पर सवार होकर तीन लोग आते दिखे। उन्हें रोक कर पूछताछ की गई तो वे बाइक के कागजात नहीं दिखा सके। जांच करने पर बाइक का नंबर भी गलत मिला।
इस पर बाइक सवार फेसुडा सैयदराजा निवासी विजयमल सिंह, पंकज यादव और अभिषेक खरवार को पकड़ कर थाने ले आए। पूछताछ में तीनों ने बाइक चोरी की होने की बात स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने खझरा पहाड़ी के पास गड्ढानुमा झाड़ झंखाड़ की आड़ में छुपा कर रखी सात और बाइक बरामद की।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार तीनों बाइक चोर पलक झपकते भीड़ भाड़ वाले इलाके से बाइक गायब कर देते हैं। रविवार को भी तीनों चोरी की बाइक बेचने बिहार जा रहे थे। एसपी अंकुुर अग्रवाल ने बताया कि बाइक चोर गिरोहों से मिली जानकारी के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। चोरों ने कहां कहां से बाइक चुराई और कहां कहां बेची, इसकी जानकारी की जा रही। इसके आधार पर चोर गिरोह के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। तीनों बदमाशों पर गैंगस्टर लगाया जाएगा।