फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three feet rise in the water level of Ganga

गंगा के जलस्तर में तीन फीट की वृद्धि, शवदाह गृह डूबा

Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Three feet rise in the water level of Ganga
चहनिया। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को जल के स्तर में तीन फीट की वृद्धि दर्ज की गई। नदी में पानी बढ़ने से बलुआ स्थित गंगा घाट पर बना शवदाह गृह डूब गया। इससे लोगों को शवों का अंतिम संस्कार करने में परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं ग्रामीणों को बाढ़ व किसानों को धान की फसल बर्बाद होने कीचिंता सताने लगी है।
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश से गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। इससे गंगा के तटवर्ती इलाके के गांवों में रहने वाले ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। वहीं बलुआ घाट पर बने शवदाह गृह के पानी में डूब जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग आसपास के घाटों पर किसी प्रकार शवदाह करने को विवश हैं। गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही थी। एक दिन के लिए पानी का स्तर स्थिर रहा लेकिन बृहस्पतिवार को गंगा के जलस्तर में वृद्धि प्रारंभ हो गई जिससे ग्रामीणों में बाढ़ की चिंता व्याप्त हो गई है। वहीं तटवर्ती इलाकों के किसानों में फसल के पानी में डूबकर बर्बाद हो होने की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि प्रति वर्ष बाढ़ के कारण फसल बर्बाद हो जाती है जिससे खाने-पीने की परेशानी बढ़ जाती है। बाढ़ की विभीषिका झेल चुके किसान व ग्रामीण गंगा के जलस्तर में वृद्धि से परेशान हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed