फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three compressor machines installed to fix bad boring

खराब बोरिंग को ठीक करने के लिए लगाई गई तीन कंप्रेशर मशीन

Sun, 27 Mar 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Three compressor machines installed to fix bad boring
पीडीडीयू नगर। नगर के सुभाष नगर वार्ड में ट्यूबवेल की खराब हुई बोरिंग को ठीक करने के उद्देश्य से शनिवार को तीन कंप्रेशर मशीन लगाई। मशीन के प्रेशर से बोरिंग की गंदगी को बाहर निकाला जा रहा है। सबकुछ ठीक रहा तो 24 घंटे में क्षेत्र में जलापूर्ति बहाल होन की उम्मीद है। वहीं दूसरी तरफ वार्ड वासियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने जेई से मुलाकात कर उन्हें पत्रक भी सौंपा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुभाष नगर वार्ड में बने ट्यूबवेल की बोरिंग खराब होने से जलापूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद वहां नया मोटर लगाया गया। कुछ देर चलने के बाद वह भी जल गया। पानी नहीं मिलने से लोग परेशान हो गए। बाद में नगर पालिका की ओर से टैंकर के माध्यम से वार्ड में जलापूर्ति की गई। वहीं बोरिंग को कंप्रेशर मशीन के माध्यम से सही करने की रणनीति बनाई गई। शनिवार को बोरिंग से गंदगी को बाहर करने के लिए तीन कंप्रेशर मशीनें लगाई गई है। इस संबंध में सभासद पति सरवन यादव ने कहा कि बोरिंग में तीन कंप्रेशर मशीन लगाई गई है, उम्मीद है जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed