{"_id":"621683f42869a026247e5cbd","slug":"three-arrested-with-16-hundred-liters-of-ethanol-chandauli-news-vns6399980181","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 सौ लीटर एथनॉल के साथ पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 सौ लीटर एथनॉल के साथ पुलिस ने तीन लोगों को पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियामताबाद। जहरीली शराब पीने से आजमगढ़ में हुई मौतों के बाद जिले में आबकारी विभाग ने सक्रियता दिखाते हुए बुधवार को अलीनगर पुलिस के सहयोग से नसीरपुर पट्टन गांव स्थित एक अहाते में छापा मारा। इस दौरान टीम ने मौके से 16 सौ लीटर एथनॉल के साथ तीन लोगों को पकड़ा। पुलिस ने अहाते से एक कार व दो बाइकें भी बरामद की। टीम के अनुुसार बरामद केमिकल से काफी मात्रा में अपमिश्रित शराब बनायी जा सकती थी। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
आजमगढ़ में लाइसेंसी शराब की दुकान से खरीदी गई शराब के पीने से हुई मौतों के बाद शासन की ओर से सख्त रूप अख्तियार कर लिया गया है। आजमगढ़ के बाद अन्य जिलों में ऐसी घटना न घटे इसके लिए आबकारी विभाग खूब पसीना बहा रहा है। बुधवार को अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह व पीडीडीयू नगर आबकारी निरीक्षक जयप्रकाश पांडेय ने अपमिश्रित शराब बनाये की सूचना पर क्षेत्र के नसीरपुर पट्टन गांव स्थित एक अहाते में छापा मारा। इस दौरान टीम ने तीन लोगों को अवैध शराब बनाने में प्रयोग होने वाले 16 सौ लीटर एथनॉल के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने मौके एक कार, एक बुलेट व एक बाइक भी बरामद की। पकड़े गये आरोपियों की पहचान बिछडी निवासी श्रवण चौहान, नसीरपुर पट्टन निवासी पप्पू यादव व मीरजापुर जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के सहजनी गांव निवासी अनीश चौहान के रूप में हुई। इस दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक शरद कुमार, एसआई जावेद सिद्दीकी, ओमकारनाथ सिंह, दिनेश कुमार, अरुणेश चौधरी, संतोष यादव, अंकुर श्रीवास्तव, सुरेंद्र राम, अजीत यादव मौजूद रहे।