फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Three arrested for occupying forest land, one arrested

वन भूमि पर कब्जा कर रहे तीन पर मुकदमा, एक गिरफ्तार

Wed, 18 Aug 2021 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for occupying forest land, one arrested
नौगढ़। आरक्षित वन भूमि पर कब्जा किए जाने के मामले में डीएफओ रामनगर के निर्देश पर मंगलवार को तीन लोगों के खिलाफ वन अपराध का मुकदमा दर्ज हुआ है। इस दौरान पकड़े गए एक अतिक्रमणकारी को जेल भेज दिया गया। काशी वन्यजीव प्रभाग के मझगांई रेंज में जायका योजना से 10 वर्ष पूर्व वन विभाग ने गहिला कंपार्टमेंट नंबर 8 के साड़सोत वीट में प्लांटेशन कराया था। पिछले कुछ दिनों से दो दर्जन से अधिक की संख्या में लोगों ने भूमि पर कब्जा करने के लिए यहां लगाए गए पौधों को नष्ट करना शुरू किया और नाली को भी पाट दिया था। सूचना मिलते ही मंगलवार की दोपहर में रेंज के वन क्षेत्राधिकारी इमरान खान रेंज के वन दरोगा वीरेंद्र पांडे, वनरक्षक प्रसिद्ध, शिवपाल चौहान, सद्गुरु वर्मा, महेंद्र प्रताप, राजकुमार, शैलेंद्र वर्मा, वाचर समेत अन्य वनकर्मियों को लेकर मौके पर पहुंचे। वन विभाग के सदल- बल को देखकर प्लांटेशन कब्जा करने वाले लोग भाग खड़े हुए। इस दौरान भाग रहे भोला पुत्र रामदेव को वन कर्मियों ने पकड़ लिया और रेंज कार्यालय ले आए। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस मामले में मौके से फरार हुए लोगों के विरुद्ध भारतीय वन संरक्षण अधिनियम 1927 की धारा 26 व 63 तथा वन्य जीव संरक्षण के विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed