फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves stole cash and jewellery from three houses in Chandauli

चंदौली में चोरों का दुस्साहस: तीन घरों को बनाया निशाना, सात लाख नकदी और जेवर पर किया हाथ साफ

Fri, 01 Aug 2025 04:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 01 Aug 2025 04:00 PM IST
सार

Chandauli News: चंदौली जिले के रौना गांव में छत के रास्ते घुसकर अज्ञात चोरों ने तीन घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। 

विज्ञापन
Thieves stole cash and jewellery from three houses in Chandauli
चोरों ने जेवर और रुपये उड़ाए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले की कोतवाली क्षेत्र के रौना गांव में गुरुवार की देर रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। चोरों ने छत के रास्ते घरों में दाखिल होकर करीब छह लाख रुपये के जेवरात और एक लाख रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से गांव में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
घटना सबसे पहले रामकवल तिवारी के दो मंजिला मकान में हुई, जहां चोर छत के रास्ते अंदर घुसे। परिवार के सभी सदस्य नीचे के कमरे में सो रहे थे। चोरों ने ऊपर के कमरों में रखी अलमारी और बक्से को तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नकदी और कीमती वस्तुएं चुरा लीं। सुबह जब गृहस्वामिनी निशा तिवारी ऊपर पहुंचीं तो घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा मिला और अलमारी टूटी हुई थी।
विज्ञापन




घटना की जानकारी मिलते ही आस-पड़ोस में हड़कंप मच गया। शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण एकत्र हो गए। जांच में पता चला कि बगल में स्थित विजय तिवारी और प्रभाकर तिवारी के घरों में भी उसी रात चोरी हुई। तीनों घरों से चोरों ने नकदी, जेवरात और अन्य सामान चुरा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Azamgarh News: शराब की दुकान में घुसकर बदमाशों ने की लूट, सेल्समैन को दी धमकी; सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Thieves stole cash and jewellery from three houses in Chandauli
घटनास्थल पर बिखरे सामान - फोटो : अमर उजाला

सूचना पर क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा, कोतवाल गगन राज सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया। सीओ शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस की गश्त में भारी लापरवाही बरती जा रही है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीते कुछ महीनों में क्षेत्र में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक किसी भी घटना का खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि रात्रि गश्त को तत्काल प्रभाव से सख्त किया जाए और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed