फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Thieves clean hands on jewelry worth lakhs including cash

चोरों ने नगदी समेत लाखों के जेवरात पर किया हाथ साफ

Thu, 25 Jun 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Thieves clean hands on jewelry worth lakhs including cash
धानापुर । थाना क्षेत्र के कवई पहाड़पुर स्थित अजय यादव के घर में घुसे चोरों ने नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। बृहस्पतिवार की सुबह घटना की जानकारी होते ही परिवार वालों के होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन में जुटी रही।
विज्ञापन

एक तरफ पुलिस रातभर गश्त का दावा कर रही है वहीं दूसरी चोर घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे है। धानापुर थाना क्षेत्र के कवई पहाड़पुर गांव निवासी अजय यादव बुधवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने के लिए चले गए थे। देर रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने कमरे में रखे हुए एक लाख पचीस हजार रूपऐ नगद समेत सोनें की चार चेन, छह अंगूठी, एक मंगल सूत्र, सोनें की बाली व चांदी के पैजनी तथा पायल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने बक्से में रखी कीमती साड़ियां भी चुरा ली। बृहस्पतिवार की सुबह उठने के बाद कमरे में बिखरा हुआ सामना और रुपये व जेवरात गायब देख उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी रही। वहीं धानापुर थाना प्रभारी निरीक्षक बिनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि चोरी की किसी भी घटना के बाबत कोई शिकायत नहीं मिली है। कहा कि तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed