{"_id":"6acbed6f1e3b5c00c8037b81","slug":"there-will-be-separate-entry-and-exit-gates-at-puducherry-junction-chandauli-news-c-189-1-svns1012-156047-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर अलग-अलग होंगे प्रवेश और निकास द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पीडीडीयू जंक्शन पर अलग-अलग होंगे प्रवेश और निकास द्वार
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। वाराणसी के नमो घाट पर होने वाले भारतीय वायुसेना के एयर शो के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पीडीडीयू जंक्शन पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। स्टेशन पर यात्रियों के प्रवेश और निकास की व्यवस्था अलग-अलग होगी। वाहनों के लिए भी अलग लेन बनाने पर विचार किया जा रहा है। इसके साथ ही दो और तीन नंबर गेट से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर रोजाना 30 हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। वर्ष 2025 में महाकुंभ के दौरान स्नान पर्व पर यहां दो लाख तक की भीड़ उमड़ी थी। उस समय भीड़ संभालने में आरपीएफ, जीआरपी, कोतवाली पुलिस और वाणिज्य विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। एयर शो के दौरान पड़ाव और नमो घाट की ओर तीन दिनों में 30 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है। ऐसे में बिहार सहित अन्य क्षेत्रों से ट्रेनों के जरिये आने वाले यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करना चुनौती होगी।
इसी को लेकर शनिवार को डीआरएम उदय सिंह मीना, एडीआरएम सूरज कुमार, डीएम चंद्र मोहन गर्ग, एसपी आकाश पटेल, कमांडेंट दिनेश सिंह तोमर और सीनियर डीसीएम राजीव रंजन सहित अधिकारियों की टीम ने स्टेशन का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की समीक्षा की।
विज्ञापन
रेलवे ने दो नंबर पार्सल गेट को फोरलेन बनाया है। पुराने बस स्टैंड के समीप भी फोरलेन गेट बनाया गया है। हालांकि, तीन नंबर गेट से स्टेशन तक का रास्ता अभी पूरा नहीं बन सका है। दोनों गेट का आधा हिस्सा भी बंद है। मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि भीड़ नियंत्रण के लिए गेट से अतिक्रमण हटाने के साथ रूट डायवर्जन किया जाएगा। यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए होल्डिंग एरिया भी बनाया जाएगा।