{"_id":"6195534efc26db418a0e8dc4","slug":"there-will-be-maha-aarti-of-mother-ganga-on-dev-deepawali-chandauli-news-vns623019998","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाएगा बलुआ घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली पर 21 हजार दीपों से जगमगाएगा बलुआ घाट
विज्ञापन
पीडीडीडीयू नगर। देव दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल है। शुक्रवार को देव दीपावली पर गंगा और सरोवर तट व देवालय दीपों से जगमगाएंगे। कहीं 21 तो कहीं, 11 और कहीं पांच हजार दीपदान करने की तैयारी अंतिम चरण में है। स्वयं सेवी संगठन इसको अंतिम रूप देेने में जुटे हुए हैं। बलुआ में 21 हजार दीप जलेंगे वहीं उसके बाद गंगा की महाआरती होगी तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे।
कार्तिक पूर्णिमा को देवों की दीपावली मानी जाती है। इस दिन देवालयों के साथ सरोवर तट और गंगा तटों पर दीपदान का अत्यधिक महत्व है। पिछले कुछ वर्षों में वाराणसी की तर्ज पर चंदौली जिले में भी देव दीपावली पर सरोवर तटों पर दीपदान भव्य स्तर पर किया जा रहा है। चहनियां क्षेत्र के बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा घाट पर देव दीपावली पर 19 नवंबर को दीप जलाए जाएंगे। गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल और अरविंद पांडेय ने बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पत्रकारों को बताया कि इस वर्ष 21000 दीप मिट्टी के जलाए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरूआत शाम चार बजे होगी। 4:15 बजे अरविंद तिवारी का भजन होगा। शाम 5:30 बजे दीप जलाए जाएंगे। जबकि शाम सात बजे विचार गोष्ठी होगी। गोष्ठी में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर होंगे। गोष्ठी के बाद गंगा आरती होगी और रात आठ बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
पीडीडीयू नगर। नगर में जीटीआर ब्रिज के नीचे मानसरोवर तालाब को पांच हजार दीपों से सजाया जाएगा। श्रीश्री सूर्यदेव मंदिर छठ पूजा सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता ने बताया कि संस्था की ओर से पांच हजार दीपक जलाए जाएंगे। इसके साथ ही आस पास के लोग यहां रंगोली सजाएंगे और दीपदान करेंगे। इस मौके पर आतिशबाजी भी होगी। इसी तरह दामोदरदास पोखरा, मालगोदाम पोखरा पर भव्य रूप से देव दीपावली मनाने की तैयारी तेजी पर है।
विज्ञापन
पड़ाव/कंदवा। देव दीपावली पर अघोरेश्वर भगवान राम महाविभूति स्थल गंगातट सुजाबाद डोमरी में सात हजार दीप जलाए जाएंगे। संस्था के प्रसार प्रचार मंत्री पारसनाथ यादव ने बताया कि इस बार गंगा आरती के साथ सात हजार दीप से घाट जगमगाएगा। कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अमड़ा गांव स्थित शिव मन्दिर तालाब देव दीपावली के अवसर पर शुक्रवार को 11000 दीपकों की रोशनी से जगमग होगा। दीपदान के बाद आरती कार्यकम होगा। कार्यक्रम समिति के पवन सिंह जनसेवक और मृत्युंजय चौरसिया ने बताया कि इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है।
चकिया। स्थानीय मां काली के पोखरे पर ओम सेवा समिति की ओर से देव दीपावली महोत्सव भव्य तरीके से मनाया गया। देव दीपावली महोत्सव के दौरान मां काली की भव्य आरती आतिशबाजी एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। समिति के अध्यक्ष आशीष जायसवाल तथा महामंत्री मुरली श्याम के अनुसार ओम सेवा समिति की ओर से समारोह के अतिथि समाजसेवी ईं. प्रवीण सोनकर, विशिष्ट अतिथि डॉ. गीता शुक्ला, विजय प्रकाश जायसवाल, अनुग्रह नारायण सिंह बंटी होंगे।