फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There will be elections in Ajgara village on the issue of total development

संपूर्ण विकास के मुद्दे पर होगा अजगरा गांव में चुनाव

Sun, 11 Oct 2020 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
There will be elections in Ajgara village on the issue of total development
चहनियां। स्थानीय विकास खंड के अजगरा गांव में पानी निकासी और पेयजल की उचित व्यवस्था सहित संपूर्ण विकास के मुद्दे पर पंचायत चुनाव होगा। इसको लेकर प्रधान और विपक्षी आमने सामने हैं। गांव में पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ ना मिलना भी मुख्य चुनावी मुद्दा होगा।
विज्ञापन

तारगांव और अजगरा को मिलाकर अजगरा ग्राम पंचायत का गठन किया गया है। गांव की आबादी चार हजार है जबकि ढाई हजार से अधिक यहां मतदाता हैं। गांव में पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, तालाब आदि हैं। गांव के लोगों की आजीविका का मुख्य साधन कृषि, मजदूरी और नौकरी है। गांव का विकास हुआ है लेकिन अभी गांव में नाली, खड़ंजा, पेयजल आदि समस्या बनी हुई है। पेंशन, आवास, शौचालय, राशन कार्ड आदि की समस्या बनी हुई है। पंचायत चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है और गांव के समग्र विकास को ही ग्रामीण चुनावी मुद्दा मान रहे हैं।
विज्ञापन

गांव में विकास तो हुआ है लेकिन अभी भी समस्याएं बरकरार है। विशेष कर गड्ढा युक्त मार्ग से लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में यही मुख्य मुद्दा बनेगा। बबलू ओझा
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में पर्याप्त हैंडपंप नहीं है। इससे गर्मी के दिनों में लोगों को पेयजल के लिए परेशानी होती है। बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी बहुत अच्छी नहीं है। तार और पोल क्षतिग्रस्त है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यही चुनावी मुद्दा है।सोनू तिवारी
गांव में पानी निकासी की उचित व्यवस्था न होने से घरों का गंदा पानी बाहर नहीं निकल पाता है और सड़कों पर एकत्र होता है। इससे गंदगी का अंबार लगा रहता है। सरकारी योजनाओं का लाभ न मिलना भी गांव के चुनाव का मुख्य मुद्दा होगा।बुल्लू सुनकर

गांव का विकास कराया गया है। गांव में नाली निर्माण, खड़ंजा निर्माण कराया गया है। हैंडपंप आदि लगाए गए हैै। बिजली के पोल और तार को बदल कर आपूर्ति व्यवस्था सुधार की कोशिश की गई है। बजट के अभाव में कुछ काम बचे हुए हैं। उसे भी पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। संतोष यादव ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed