फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   There was no cleanliness in the city

नगर में नहीं हुई सफाई, फैली रही गंदगी

Sun, 20 Mar 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
There was no cleanliness in the city
पीडीडीयू नगर। नगर पालिका में कार्यरत ज्यादातर सफाईकर्मियों की छुट्टी होने से कारण शनिवार को शहर में ठीक से साफ सफाई नहीं हुई। वहीं दूसरी तरफ जगह- जगह होलिका की राख भी सड़कों पर फैली रही।
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र में होली का त्योहार शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। लोगों ने जमकर होली खेली। होली के बाद जगह- जगह गंदे कपड़ों के ढेर के साथ अबीर और रंग सड़कों पर फैला रहा। होली के चलते शुक्रवार को सफाईकर्मियों के कार्य नहीं करने चलते गंदगी फैली रही। वहीं शनिवार को अधिकतर सफाईकर्मी छुट्टी पर रहे। इसके चलते शहर में जगह-जगह गंदगी का ढेर लग गया। गलियों से सड़कों तक पर गंदगी फैली रही। सड़क के अलावा नालियों में भी झाड़ू नहीं लग सका। इसके चलते नालियां गंदगी से बजबजाती रही। सफाई के अभाव में लोगों को काफी परेशानी हुई। वहीं दूसरी तरफ शहर में विभिन्न स्थानों पर जली होलिका राख भी दिनभर उड़ती रही। उसके भी नहीं हटाया गया था। इस संबंध में ईओ कृष्ण चंद्र ने बताया कि होलिका के राख के ठंडा होते ही उठा लिया जाएगा। शनिवार को कुछ सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। रविवार को सभी सफाईकर्मियों को लगा सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed