फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Theft in three houses in one night

एक ही रात में तीन घरों में चोरी, पुलिस की लापरवाही का आरोप

Thu, 07 Apr 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Theft in three houses in one night
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र धरहरा गांव में मंगलवार की रात चोरों ने तीन घरों चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने 45 हजार रुपए नकदी समेत डेढ़ लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में लगी रही। चोरी की घटना के बाद से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव निवासी हिरन देवी, माला व इंद्रजीत राय के घर में मंगलवार चोरों ने घुसकर पूरे घर को खंगाल डाला। इस दौरान चोरों ने हिरन देवी के घर में रखी आलमारी से 45 हजार नकद व सोने-चांदी के आभूषण, माला व इंद्रजीत के गगर से आभूषण चुरा लिए। इसके पूर्व सोमवार की रात चोरों ने खाद्यान्न व ट्यूबलाइट्स चुराये थे। घटना के बाद गांव में दहशत है। भुक्तभोगियों ने कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। प्रधान प्रतिनिधि अमित सिंह ने बुधवार को भुक्तभोगियों के साथ पहुंचकर सीओ अनिरुद्ध सिंह से पुलिस की निष्क्रियता की शिकायत की। उन्होंने विगत तीन माह में गांव में हुई आधा दर्जन चोरी की घटनाओं में खुलासा न होने पर नाराजगी जताई है। सीओ ने कोतवाल विनोद मिश्रा को फटकार लगाते हुए शीघ्र घटनाओं का खुलासा करने की चेतावनी दी। सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि घटनाओं में शामिल लोगों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

सकलडीहा। बुधवार को मंडल अध्यक्ष भानू सिंह व भाजपा कार्य समिति सदस्य अमित सिंह ने सीओ अनिरुद्ध सिंह से मिलकर कोतवाली पुलिस के खिलाफ शिकायत किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि धरहरा गांव में पिछले तीन माह में आधा दर्जन से अधिक चोरी हो चुकी है। गांव के विद्यालय पर भी चोरी हुई लेकिन कोतवाल कोई ध्यान नहीं देते है। इलाके में कई जिला बदर किये गए अपराधी खुलेआम घूम रहे है लेकिन कोतवाल ध्यान नहीं देते है। सीओ ने नेताओ को आश्वासन दिया कि जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा हो जाएगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed