{"_id":"6641f0186262834fdcf13143afab349b","slug":"theft-in-the-shop-warehouse-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूकान, गोदाम का ताला तोड़कर चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूकान, गोदाम का ताला तोड़कर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Wed, 09 Dec 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कस्बा में सघन तिराहे पर पुलिस पिकेट के समीप सोमवार की रात चोरों
विज्ञापन
ने किराना की दूकान और एक गोदाम का ताला तोड़कर दस हजार रुपये नगदी सहित
करीब एक लाख रुपये मूल्य के सामान चुरा लिए।
सुबह चोरी की सूचना मिली तो मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मौका मुआयना किया। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में गुस्सा है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
सघन तिराहा स्थित पुलिस पिकेट के सामने ही कस्बा निवासी चंदू जायसवाल की किराना की होल सेल एवं फुटकर सामानों की दूकान है। सोमवार की रात में किसी वक्त कोहरे की धुंध का फायदा उठा कर चोर दूकान और गोदाम का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए।
चोरों ने संदूक में रखे दस हजार रुपये नगदी सहित किराना के एक लाख रुपये मूल्य का सामान पर कर दिया। सुबह दूकान का ताला टूटा हुआ देख कर व्यापारी के होश उड़ गए। यही नहीं चोरी की सूचना इलाके में फैलते ही व्यापारियों में गुस्सा रहा। चंदू ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्यप्रकाश गुप्त, सुरेन्द्र यादव, रामआधार गुप्ता, विवेक जायसवाल ने एसपी ने गश्त बढ़ाने की मांग की है। कोतवाल अवधेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।