फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   theft in the shop

दूकान से गहने चोरी

Sun, 23 Aug 2015 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Sun, 23 Aug 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
theft in the shop
कस्बा स्थित दशरथ मिश्रा के कटरे में सराफे की दूकान का शटर चांड़कर
विज्ञापन
शुक्रवार की रात चोरों ने दूकान से ढाई किलो चांदी के आभूषण और तीस तोला सोने पर हाथ साफ कर दिया।

चोरी की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। पीड़ित दूकानदार ने चोरी की घटना की तहरीर बलुआ थाने में दे दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर नमूने इकट्ठा किए।


अजय सेठ की चहनियां कस्बे में दशरथ मिश्रा के कटरे में पिछले कई वर्षों से आभूषण की दूकान है। देर रात पीछे के रास्ते से कटरे के अंदर घुसे चोर लोहे के राड से शटर को चांडकर दूकान के अंदर घुसे और उसमें रखे सोने और चांदी के आभूषण लेकर चंपत हो गए।

शनिवार की सुबह जब कटरा मालिक कटरा का दरवाजा खोलने के लिए गया तो दूकान का शटर टूटा मिला। उसने घटना की सूचना दूकानदार को दी। मौके पर पहुंचे दूकानदार ने जब दूकान के अंदर घुसकर देखा तो उसमें रखा ढ़ाई किलो चांदी का आभूषण व तीस तोला सोना गायब मिला।

पीड़ित ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।


पुलिस ने मौका मुआयाना करने के बाद फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर अंगुलियों के नमूने लिए। इस संबंध में बलुआ थानाध्यक्ष महेंद्र पांडेय ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।

घटनास्थल पर मिले अंगुलियों के निशानों के आधार पर मामले की विवेचना की जा रही है। वहीं दूसरी ओर बलुआ कस्बे में थाने के पास स्थित मां काली मंदिर से चोरों ने शुक्रवार की रात काली प्रतिमा का चांदी का मुकुट और सोने की नथनी चुरा लिया।

घटना की जानकारी शनिवार की भोर में उस समय हुई जब लोग मंदिर में पूजा करने के लिए गए। ग्रामीणों ने चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। दूसरी तरफ पुलिस ने घटना से अनभिज्ञता जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed