फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Theft in the house by breaking the door

दरवाजा तोड़कर घर में की चोरी

Mon, 21 Mar 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Theft in the house by breaking the door
इलिया कस्बा में रविवार की रात चोरों ने घर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर जेवरात, किचन का सामान सहित गृहस्थी का सामान चुरा ले गए। घटना की लिखित तहरीर गृहस्वामी ने पुलिस को दी है। पुलिस मौका मुआयना कर मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

घटना की रात गृहस्वामी गुलशन इद्रीसी मार्केट में अपने कपड़ा सिलाई की दुकान पर थे। उनकी पत्नी भी बाहर गई हुई थी। तीन लड़कों में दो मुंबई में रहकर किसी कंपनी में मजदूरी करते हैं। एक लड़का ड्राइवर है जो गाड़ी लेकर कहीं गया था। इसके कारण घर पर सिर्फ दो बहू ही मौजूद थी। घटना के वक्त दोनों अपने कमरे में सो रही थी। इसी बीच मौके का लाभ पाकर चोर पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुस गए और एक कमरा तथा किचन को निशाना बनाया। उसमें रखा बर्तन, गैस सिलेंडर, कूलर, पंखा बक्सा के अलावा मंगलसूत्र तथा पायल सहित गृहस्थी का सारा सामान चुरा ले गए थे। भोर में नींद खुलने पर गृहस्वामी की बहू आंगन में गई तो कमरे, किचन तथा पीछे का दरवाजा टूटा हुआ देखकर सन्न रह गई। घटना की जानकारी मोबाइल से अपने श्वसुर गुलशन इद्रीसी को दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गृह स्वामी की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed