{"_id":"6291130d65193e0dee191f43","slug":"the-young-man-who-reached-for-bath-drowned-in-the-ganges-chandauli-news-vns6556873117","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन की विदाई कर स्नान के लिए पहुंचा युवक गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहन की विदाई कर स्नान के लिए पहुंचा युवक गंगा में डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताराजीवनपुर । अलीनगर थाना क्षेत्र के कैली श्मशान घाट पर शुक्रवार को स्नान करते समय गंगा में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक की नदी में तलाश की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका। बाद में एनडीआरएफ की टीम ने नदी में युवक की तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चल सका।
वाराणसी के राजातालाब अंतर्गत जीतापुर गांव निवासी संतोष सिंह का पुत्र राज सिंह (22) अलीनगर थाना क्षेत्र के टडिया गांव निवासी अपने मामा प्रकाश सिंह की लड़की की शादी में शामिल होने आया था। शुक्रवार को युवती की विदाई होने के बाद दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार युवक कैली स्थित गंगा घाट पर स्नान करने के लिए चले गये। मौज मस्ती के दौरान पैर फिसलने के चलते राज गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह पानी में डूब गया। घटना की जानकारी होते ही रिश्तेदारों के साथ गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। लोगों ने गंगा में कूदकर खोजने का प्रयास किया लेकिन उसका कहीं भी पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी गोताखोरों के माध्यम से युवक की तलाश की लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी । बाद में एनडीआरएफ की टीम बुलाया गया। एनडीआरएफ की टीम देर शाम तक नदी में युवक की तलाश करती रही लेकिन उसका पता नहीं चल सका।