{"_id":"694d9572d4c6f0ada102632c","slug":"the-young-man-was-attacked-with-a-sharp-weapon-his-condition-is-serious-chandauli-news-c-189-1-svns1010-141413-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: युवक पर धारदार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: युवक पर धारदार हथियार से किया हमला, हालत गंभीर
विज्ञापन
धानापुर। थाना क्षेत्र के नगवा गांव में बृहस्पतिवार की शाम लगभग 7 बजे अज्ञात हमलावरों ने एक युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में गांव निवासी मिथिलेश कुमार (22 वर्ष) पुत्र दिनेश राम को गर्दन, सिर और पेट में गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, मिथिलेश कुमार शाम के समय घर के बाहर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, तब तक हमलावर घायल अवस्था में युवक को छोड़कर फरार हो चुके थे।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉ. सौरभ जायसवाल ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिजनों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।