फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The villagers stoped the work

ग्रामीणों ने रोकवाया काम

Fri, 27 Mar 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Fri, 27 Mar 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
The villagers stoped the work
स्थानीय कस्बे से डैना गांव तक जाने वाले संपर्क मार्ग के निर्माण में मानक
विज्ञापन
पूरा न होने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने गुरुवार को प्रदर्शन कर निर्माण कार्य को बंद करा दिया।

इसकी जानकारी होते ही लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता लालबहादुर मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों से बातचीत कर कार्य प्रारंभ करा दिया।


गौरतलब है कि पीडब्ल्यूडी द्वारा धीना से डैना गांव को जाने वाले करीब दो किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य 17 लाख रुपये की लागत से कराया जा रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। मार्ग की गिट्टियों को मशीन से साफ कर मिट्टी पर ही पिच सड़क बनाई जा रही है।

जो जल्द ही खराब हो जाएगी। कहा कि पूर्व में यह मार्ग अत्यंत जर्जर हो चुका था। जिस पर आवागमन करना परेशानी भरा था। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढ़े हो गए थे।

जिसकी वजह से आएदिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जा रहे थे। इतने दिनों बाद अब जब मार्ग का निर्माण हो रहा है तो उसमें अनियमितता बरती जा रही है। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता लालबहादुर ने बताया कि सड़क का केवल नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed