फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The tribute to those killed in the earthquake

भूकंप में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Sat, 02 May 2015 02:00 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 02 May 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
The tribute to those killed in the earthquake
नेपाल तथा बिहार में आए भूकंप में मारे गए लोगों को शुक्रवार को वरीय मंडल
विज्ञापन
कार्मिक अधिकारी जेपी सिंह ने नेतृत्व में पूर्व मध्य रेलवे मिक्सड प्राइमरी स्कूल के बच्चों और शिक्षकों ने मोमबत्ती जलाकर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।


इस दौरान सीनियर डीपीओ जेपी सिंह ने कहा  कि  प्राकृतिक एवं मानव जीवन में परस्पर सामंजस्य बैठाकर ही इस घटना को रोका जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों तथा सभी अतिथियों ने जलती मोमबत्ती हाथों में लेकर ‘तेरी ये जमीं तेरा आसमान’ गीत का गायन किया।


इस अवसर पर सहायक कार्मिक अधिकारी अशोक कुमार, उमेश पांडेय, विनोद वर्मा, अनीता सुंदरम, सतीश कुमार, राहुल, पंकज आदि उपस्थित रहे।  संचालन स्काउट गाइड के जिला सचिव एसके तिवारी ने किया।
उधर नगर पालिका के अधिकारियों, टैक्स विभाग एवं सफाई विभाग की बैठक गल्लामंडी स्थित कैंप कार्यालय पर हुई। जिसमें नेपाल में आए भूकंप के कारण जनक्षति व त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।


बैठक की अध्यक्षता करते हुए चेयरमैन रेखा जायसवाल ने कहा कि नेपाल में आए भूकंप के साथ ही उसके झटके का भारत में कई बार होना यह बहुत ही चिंता का विषय है।

भारत सरकार द्वारा नेपाल की मदद की सराहना की। कहा कि पूरे नगर में ऐसा कोई भी मकान नहीं बनना चाहिए जिसमें जानमाल की क्षति हो इसके लिए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिया गया। कहा कि जिस तरीके से मुगलसराय में कई बार भूकंप के झटके आए उसको देखते हुए नगरवासियों के जानमाल से समझौता नहीं करना चाहती। बैठक में रमेश जायसवाल, अधिशासी अधिकारी रमेशचंद्र, दिनेश सिंह, सुनील आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed