फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The trains theft arrested

ट्रेनों से सामान उड़ाने वाला गिरफ्तार

Fri, 10 Jul 2015 12:57 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 10 Jul 2015 12:57 AM IST
विज्ञापन
The trains theft arrested
ट्रेनों में चोरी, छिनैती करने वाले एक बदमाश को जीआरपी के जवानों ने
विज्ञापन
बुधवार की देर रात गश्त के दौरान मुगलसराय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से गिरफ्तार कर लिया।

 पुलिस ने उसके पास से चोरी के मोबाइल, गहने व  नगदी भी बरामद किए हैं। आरोपी को गुरुवार को जेल       भेज दिया गया।
मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर  संदिग्ध व्यक्तियों व  वस्तुओं की तलाश में जीआरपी कोतवाली के एसएसआई केएन  मौर्या हमराहियों के साथ बुधवार की रात गश्त कर रहे थे।

वे प्लेटफार्म संख्या 3 और 4  के  पूर्वी छोर स्थित शौचालय के पास  पहुंचे, तो देखा कि एक युवक संदिग्ध अवस्था  में बैठा हुआ दिखा। पुलिस को अपनी  ओर आता देख वह भागने लगा। जिस पर जवानों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

तलाशी में उसके पास से 15 मोबाइल फोन, एक  जोड़ी झुमका,  45 सौ रुपये नगद समेत अन्य जेवरात व सामान   बरामद हुए।
कोतवाली में की गयी पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम बिरगुन डोम निवासी काली महाल बताया। एसएसआई  केदारनाथ मौर्या ने बताया कि बिरगुन के विरुद्ध जीरआरपी कोतवाली मुगलसराय में विभिन्न मामलों में छह मुकदमे पंजीकृत हैं। उसके पास से बरामद माल ट्रेनों से उड़ाए गए हैं।

फिलहाल उसके एक अन्य साथी की तलाश हो रही है। गश्त के दौरान एसआई राजू दिवाकर, कांस्टेबल अनिल पटेल, जितेन्द्र सिंह, नीरज  सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed