फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The temperature reached 43 degrees, the heat waves scorched

Chandauli News: 43 डिग्री पहुंचा पारा, लू के थपेड़ों ने झुलसाया

Sun, 19 May 2024 04:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
The temperature reached 43 degrees, the heat waves scorched
चंदौली। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से शनिवार को जनजीवन बेहाल रहा। पिछले पांच दिनों में तीन डिग्री सेल्सियस तक पारा बढ़ने से गर्मी चरम पर पहुंच गई है। शनिवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी तीन चार दिनों में अधिकतम तापमान चार से पांच डिग्री तक बढ़ने का अनुमान है। जिले में चार दिन पहले तक आसमान में बादल छाने और बूंदाबांदी होने से तापमान में गिरावट आई थी, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली थी। पिछले तीन दिनों से तेज धूप होने की वजह से पारा फिर बढ़ने लगा है। शनिवार से सुबह से ही चिलचिलाती धूप से लोग परेशान होने लगे। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, वैसे-वैसे गर्म हवाएं भी बढ़ती गईं। दोपहर में लू के थपेड़ों और तेज धूप की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। हालांकि घर के अंदर भी लोग उमस और बिजली कटौती की वजह से परेशान रहे। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रेगिस्तानी इलाके से आने वाली गर्म हवाओं के प्रभाव से तेजी से तापमान बढ़ा है। आगामी दिनों में अभी गर्मी के साथ तापमान भी और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed