फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The sweeper accuses the head of taking bribe to attend

सफाईकर्मी ने प्रधान पर लगाया रिश्वत लेकर हाजिरी लगाने का आरोप

Thu, 21 Oct 2021 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
The sweeper accuses the head of taking bribe to attend
सकलडीहा। ग्राम प्रधान व सफाईकर्मियों के बीच पैठ बना चुके भ्रष्टाचार के दो वीडियो इन दिनों चर्चा में हैं। एक वीडियो में सकलडीहा कस्बे में तैनात सफाईकर्मी ग्राम प्रधान पर नौ हजार रुपये लेकर हाजिरी लगाने का आरोप लगा रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में वह अपने आरोपों से मुकरता दिख रहा है। दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
विज्ञापन

स्थानीय कस्बा में नियुक्त दो सफाईकर्मियों में एक अपनी ड्यूटी से गायब रहता है। दो दिनों पूर्व वायरल एक वीडियो में तैनात सफाईकर्मी सुनील कुमार ग्राम प्रधान पर नौ हजार रुपये प्रतिमाह लेकर दूसरे सफाईकर्मी संजय यादव की हाजिरी लगाने का आरोप लगाता दिख रहा है। इसके बाद ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों के कई वीडियो अपने पक्ष में वायरल कराए। उसी क्रम में वायरल हुए एक अन्य वीडियो में वही सफाईकर्मी अपनी बात से मुकरता नजर आ रहा है। वीडियो में वह दबाव बनाकर विरोधियों से बयान दिलाने का आरोप लगाता दिख रहा है। मामला अधिकारियों के संज्ञान में है। इस संबंध में एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि उन्होंने दोनों वीडियो देखा है। दोनो पक्षों को बुलाकर स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। आरोप सही साबित हुआ तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed