{"_id":"6789ff0b62191d790e50352d6789bfaf","slug":"the-students-took-pride-rally-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने निकाली स्वाभिमान रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने निकाली स्वाभिमान रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 24 Dec 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित स्व. रामविलास सिंह शिक्षण संस्था के तत्वावधान
विज्ञापन
में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन के अवसर पर
चकिया नगर में किसान स्वाभिमान रैली का आयोजन किया गया।
रैली में अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं संस्था के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाने के लिए बुधवार की सुबह चकिया जिला संयुक्त चिकित्सालय से एसआरबीएस के छात्र-छात्राओं ने किसान स्वाभिमान रैली निकाली।
उपजिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, शिक्षाविद डा. फसल हुसैन तथा संस्था के सहायक प्रबंध निदेशक श्याम जी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली में शामिल छात्र-छात्राएं अपने हाथों में किसानों के सम्मान स्लोगन लिखी तख्तियां, पोस्टर व होर्डिंग लिए चल रहे थे। इस दौरान डीजे के जरिए किसान गान का प्रसारण संस्था के छात्रों द्वारा किया जा रहा था।
रैली को देखने के लिए नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। रैली मंगलकरण वाटिका में जाकर समाप्त हुई।
रैली में डिग्री कालेज के प्राचार्य डा. जयबीर सिंह, डा. एचएस शुक्ला, अशोक कुमार बागी, गौरव श्रीवास्तव, सुशील जायसवाल आदि मौजूद रहे।