{"_id":"d58bcc246b9c82698ec302a52864ad29","slug":"the-strike-ended-50-hours-later-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 घंटे बाद हड़ताल खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 घंटे बाद हड़ताल खत्म
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
Updated Tue, 28 Apr 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय कस्बा में अखिल भारतीय किसान महासभा द्वारा चलाए जा रहे पचास घंटे
विज्ञापन
के भूख हड़ताल के तीसरे दिन सोमवार को प्रभारी एसडीएम राधेश्याम गुप्ता व
तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार राय ने पहुंचकर आन्दोलनरत किसानों की मांगों को
पूरा कराने का आश्वासन दिया।
आश्वासन के पश्चात पचास घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता शशिकान्त सिंह व शमशेर चौहान को भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कृष्णा राय ने जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया।
बता दें कि 25 अप्रैल से भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने पचास घंटे की भूख हड़ताल शुरू की थी। किसान नेता शशिकान्त सिंह व शमशेर चौहान भूख हड़ताल पर बैठ गये थे।
भूख हड़ताल के तीसरे दिन आयोजित सभा में पहुंचे तहसील द्वय अधिकारियों के समक्ष मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के सम्बोधन में 13 सूत्रीय मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि बीस हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से किसानों को मुआवजा मिले, पेशगी व बंटाईदार पर खेती करने वाले मजदूर किसानों को चिह्नित किया जाए। इस दौरान विजयी राय, सारनाथ, तेजू, हीरावती, रामदयाल आदि रहे।