फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The streets and roads of PDDU Nagar will be illuminated with milky light.

Chandauli News: दूधिया रोशनी से जगमग होंगी पीडीडीयू नगर की गलियां और सड़कें

Fri, 18 Oct 2024 02:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
The streets and roads of PDDU Nagar will be illuminated with milky light.
पीडीडीयू नगर। नगर की अंधेरी गलियां और सड़कें अब दूधिया रोशनी से जगमग होंगी। नगर पालिका प्रशासन 70 लाख रुपये की लागत से 925 स्ट्रीट लाइटें और हाईमास्ट लगवाएगा। चेयरमैन का दावा है कि नवंबर के प्रथम सप्ताह में यह काम पूरा करा लिया जाएगा।
विज्ञापन

पीडीडीयू नगर में डेढ़ साल से स्ट्रीट लाइटें और हाईमास्ट खराब होने की वजह से शाम होते ही गलियों और सड़कों पर अंधेरा छा जाता है। इससे रात में आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए नगर पालिका ने नई स्ट्रीट लाइटें और हाईमास्ट लगवाने का फैसला किया है। करीब 70 लाख रुपये से 60 वाट की 850 स्ट्रीट लाइटें और 150 वाट की 75 हाईमास्ट लगाए जाएंगे। इससे नगर की सड़कें और गलियां दूधिया रोशनी से जगमग होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed