फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The stir warning

आंदोलन तेज करने की चेतावनी

Mon, 13 Jun 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 13 Jun 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
The stir warning
धरना देते प्रधान।
मुख्य विकास अधिकारी तथा परियोजना निदेशक के साथ ही एडीओ पंचायत को भी हटाने की मांग सहित विकास संबन्धित कई मुद्दो केा लेकर पिछले नौ दिनो से विकास खंड कार्यालय परिसर में धरना दे रहे ग्राम प्रधानों का अनिश्चितकालीन धरना दसवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रधानों ने धरने के प्रति प्रशासनिक उपेक्षा का आरोप लगाते हुये आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विकास कार्यो में व्याप्त भ्रष्टाचार तथा हर विकास कार्य में अधिकारियों की कमीशन खोरी के कारण विकास कार्यो में आ रहे गतिरोध तथा कार्य की गुणवत्ता प्रभावित होने से ग्राम पंचायत स्तर पर जिम्मेदार प्रधानों की किरकिरी हो रही है, लेकिन विकास कार्यो में बराबर के भागीदार विकास अधिकारियों तथा कर्मचारियों के पौ-बारह हैं। 
विज्ञापन

 जिले में पहली बार कमीशन खोरी तथा विकास विभाग के भ्रष्टाचार के विरोध में प्रधानो का आंदोलन कितना सार्थक होगा इसे लेकर बुद्धिजीवी वर्ग में चर्चाओं का माहौल गर्म है। कई लोग इस आंदोलन के औचित्य पर ही सवालियां निशान लगा रहे है। विकास कार्यो में भ्रष्टाचार, कमीशन खोरी, भेदभाव का सीलसिला लोगो को खटक रहा है। भ्रष्टाचार तथा कमीशन खोरी के चलते विकास विभाग सहित जिले के अन्य विभागों के कर्मचारियों, अधिकारियों का बढता जीवन स्तर भी लोगो की धारणा को नया आयाम दे रहा है। जहां तक प्रधानो के आन्दोलन का प्रश्न है, तो आन्दोलन को लेकर युवा वर्ग खासा उत्साहित दिख रहा है, लेकिन यथा स्थितिवादी लोगों की धारणा जस की तस है। इसी का फायदा उठाकर प्रशासन भी आन्दोलन के प्रति उदासीन नजर आ रहा है। धरने के दौरान प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष बब्बन यादव, दिवाकर मौर्या, रामदुलारे मिस्त्री, राजेश शर्मा, रामविलास पाल, धर्मेन्द्र यादव, काशीनाथ सिंह, राजेन्द्र मौर्या, रणजीत यादव, रामचन्दर बिंद मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed