{"_id":"7a468562e788ddb55bc83ceaf97434ff","slug":"the-schoolchildren-were-killed-to-tribute-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मारे गए स्कूली बच्चों को दी गई श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारे गए स्कूली बच्चों को दी गई श्रद्धांजलि
ब्यूरो चंदौली अमर उजाला
Updated Thu, 18 Dec 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसी कड़ी में पूर्व मध्य रेलवे इंटर कालेज के प्रांगण में छात्र-छात्राआें
विज्ञापन
ने मानव श्रृखंला बनाकर इसका विरोध किया और मृतकों के आत्मा की शांति के
लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस अवसर पर कैप्टन अमरेंद्र कुमार ने कहा कि
अगर विदेशी या तालिबानी, भारत मां के सपूताें पर इस प्रकार का हमला किया
तो, भारत मां के सपूत एक होकर दुश्मनाें की ईंट से ईंट बजाकर नेस्तनाबूद कर
देंगे। इस अवसर पर प्राचार्य छविनाथ यादव ने कहा कि भारत मां के लाल इन
बेगुनाह 132 बच्चाें की शहादत की निंदा करते हैं। इस अवसर बटालियन के
सूबेदार काजीराम थापा, राजेश यादव, सालिगराम, एमपी सिंह, पंकज चौधरी,
कृष्णकांत, बटालियन जवान उपस्थित रहे। अलीनगर सकलडीहा रोड स्थित ज्योति
कांवेंट स्कूल में छात्राें ने मोमबत्ती जलाकर एवं मौन धारण कर पाकिस्तान
में आतंकवादी हमलाें में मारे गए मासूम बच्चाें को श्रद्धांजलि दी।
विद्यालय के प्रबंधक सत्यदेव गुप्ता ने हमले की कड़ी निंदा की। वहीं
अस्मिता नाट्य संस्थान के संचालक विजय गुप्ता ने कहा कि आतंकवाद का हमें
एकजुट होकर विरोध करना होगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल मौर्या ने कहा कि मासूमों पर कायरता पूर्वक हमला निंदनीय है। इस दौरान प्रदीप, सतीश, उर्मिला, शिवजनम, धर्मेद्र, प्रकाश आदि मौजूद रहे। वहीं नगर के एक्सीलेंट बायो इंस्टीच्यूट द्वारा पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में मारे गए मासूम बच्चाें दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर प्रबंधक बृजेश कुमार, हारिश अहमद खान, सन्नी आदि मौजूद रहे।उधर आल मीडिया एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की मासिक बैठक में पत्रकाराें द्वारा पाकिस्तान के पेशावर में आतंकियाें द्वारा सैनिक स्कूल में हमलाकर 132 छात्रों की निर्मम हत्या किए जाने की निंदा की गई।
वहीं मानव संसाधन व महिला विचार संस्थान एवं मानवाधिकार सरंक्षण मंच की बैठक हुई। जिसमें पेशावर स्थित स्कूल में हुए आतंकी हमले की घोर निंदा की गई। वहीं एसबी पब्लिक स्कूल चंदौली खुर्द में भी पेशावर में हुए आतंकी हमले में मारे गए बच्चाें की आत्मा की शंाति के लिए विद्यालय परिवार ने दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की। वहीं मुगसलराय। यंग लायर्स सोसाइटी और राजकीय महिला प्रसवोत्तर केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार की देर शाम पेशावर में आतंकवादियों द्वारा मारे गए आर्मी स्कूल के बच्चों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान यंग लायर्स सोसाइटी के अध्यक्ष हाजी खालिद वकार आबिद ने कहा कि घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। घटना ने मानवता को तार-तार करके रख दिया है।