{"_id":"745c375055319209501b8bed9d89fb0c","slug":"the-sanctuary-of-siddhidatri-archan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धिदात्री का किया पूजन-अर्चन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धिदात्री का किया पूजन-अर्चन
ब्यूरो, चंदौली, अमर उजाला
Updated Sun, 29 Mar 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के नौवें दिन शनिवार को ब्रह्ममुहूर्त में भक्तों नेे मंदिरों में जाकर मां जगदंबा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री का पूजन-अर्चन कर परिवार के सदस्यों की सुख समृद्धि के लिए मंगलकामना की। तत्पश्चात घर वापस लौटकर व्रतियों ने हवन-पूजन करने के बाद कुंवारी कन्याओं का सविधि पूर्वक पूजन कर उन्हें भोजन कराया और उपहार देकर व्रत का पारण किया।
सुबह से ही घरों और मंदिरों में हवन-पूजन कार्य शुरू हो गया जो देर शाम तक चलता रहा। वहीं श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कहीं-कहीं मंदिरों हवन-पूजन संग एक और दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया था, जहां देर रात विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर, सुभाष पार्क मंदिर, कैलाशपुरी मंदिर, रविनगर काली मंदिर, नईबस्ती मंदिर, घोंघारी बीर बाबा मंदिर, बिछुआ मंदिर आरपीएफ कालोनी मंदिर, चकिया तिराहा मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर दर्शन- पूजन एवं हवन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
पड़ाव संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के जलीलपुर, मड़ईया, बहादुरपुर, भोजपुर, रतनपुर, सेमरा, कटेसर, नीबूपुर, बखरा आदि गांवों में श्री रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के सर्वेश्वरी समूह आश्रम में नौ दिवसीय चल रहे पूजापाठ एवं अनुष्ठान में भक्तों ने हिस्सा लिया। वहीं पंचायत भवन जलीलपुर के समीप मां दुर्गा मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ लगी रही। सुबह से ही हवन-पूजन और कीर्तन का दौर चलता रहा।