फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The salary cut of 24 officers

24 अफसरों का वेतन काटने का निर्देश

Sat, 01 Aug 2015 01:35 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 01 Aug 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
The salary cut of 24 officers
सीडीओ ने राज्य पोषण मिशन की शुक्रवार की दोपहर विकास भवन में आयोजित बैठक
विज्ञापन
में अनुपस्थित रहने वाले चौबीस जिला स्तरीय अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। कहा कि सभी अधिकारियों से स्पष्टीकरण भी मांगा जाए।

अधिकारियों से गांवों का दौरा करने के भी निर्देश दिए।
 सीडीओ जगदीश सिंह ने कहा कि समेकित बाल विकास सेवा योजना के तहत आयोजित राज्य पोषण मिशन कार्यक्रम प्रदेेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है।

कुपोषण रोकने और मातृ मृत्युदर कम करने के लिए सरकार काफी गंभीर है। ऐसे में सभी अधिकारियों का यह दायित्व है कि वे इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करें। कहा कि अधिकारियों के निरीक्षण आख्या के प्रारूप में कुछ परिवर्तन किया गया है।

अधिकारी अपने गोद लिए गांवों का निरीक्षण करने के दौरान फोटोग्राफी भी कराएंगे। इस संबंध में प्रत्येक माह 25 से 30 तारीख तक रिपोर्ट कार्यालय को प्राप्त हो जानी चाहिए। निरीक्षण में कुपोषित  बच्चों की स्थिति, आंगनबाड़ी केंद्रों पर बनने वाले हाट कुक्ड का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार करनी होगी।

वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एएनएम और आशाओं का नाम प्रारूप पर अंकित करेंगे। इसके अतिरिक्त गर्भवती महिलाओं की संख्या, उनको दी जाने वाली सुविधाओं की स्थिति का विवरण भी देना होगा। कहा कि एनीमिया पर विशेष नजर रखनी होगी। जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन सात से कम है ऐसे महिलाओं पर काफी ध्यान देना होगा। कहा कि ऐसी शिकायत मिल रही है कि अधिकारी गांवों का दौरा नहीं कर रहे हैं।

 उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले विभिन्न विभागों के 24 अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश जारी किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी बाल विकास डा. आशा राय ने बताया कि जिले के अधिकारियों द्वारा कुल 102 गांव गोद लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को एक-एक गांव देने की योजना बनाई गई है। इस अवसर पर सीएमओ डा. आरएन सिंह, सीडीपीओ एसके राय, राजेंद्र कुमार, नवीन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed