फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The risk of mosquito-borne diseases increased, dengue ward could not be made yet

मच्छरजनित रोगों का खतरा बढ़ा, अभी तक नहीं बन सका डेंगू वॉर्ड

Wed, 18 Aug 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
The risk of mosquito-borne diseases increased, dengue ward could not be made yet
चंदौली। बारिश के चलते जिले में डेंगू, मलेरिया व संक्रामक रोगों का खतरा बढ़ने लगा है। वहीं अस्पतालों में सुविधाएं नाकाफी हैं। आलम यह है कि अस्पतालों में अभी तक अलग डेंगू वार्ड नहीं बन सका है, लेकिन स्वास्थ्य महकमे का दावा है कि जल्द ही वार्ड बनाकर व्यवस्था पूर्ण कर ली जाएगी। छह माह में डेंगू के 13 लोग सस्पेक्टेड पाए गए, एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली और एक मलेरिया का मरीज मिला है। डेंगू और मलेरिया के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से एकजुट होने का दावा कर रहा है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा जांच हुए हैं और केस भी कम मिले हैं। पिछले वर्ष जनवरी से जुलाई माह 7493 जांच हुई थी जिसमें 9 मलेरिया के रोगी मिले थे। इसमें एक डेगू भी शामिल है। वही जनवरी से दिसंबर तक 13509 की जांच हुई जिसमें अट्ठारह केस मिले थे। वहीं इस बार जनवरी से जुलाई तक 14039 लोगों की जांच हुई जिसमें एक मलेरिया व एक डेंगू का रोगी मिला है। यह जो फरवरी माह में मिला था इधर बीच एक भी मरीज डेंगू मलेरिया कि नहीं मिले हैं। प्राइवेट चिकित्सकों की माने तो डेंगू के मरीज लगभग महीने में एक दो मिल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed