फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The relatives of the deceased child will get compensation

मृत बालक के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

Wed, 11 May 2022 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
The relatives of the deceased child will get compensation
चकिया/शिकारगंज। विजयपुरवा गांव में गत दिनों मगरमच्छ के हमले में मृत सात वर्षीय बालक चंदन विश्वकर्मा को मुआवजा दिलाने की कवायद काशी वन्यजीव प्रभाग ने आरंभ कर दी है। वहीं सिकंदरपुर तथा विजयपुरवा गांव के लोगों तथा आसपास के नागरिकों को मगरमच्छ के खतरे से सावधान करने के लिए वन विभाग द्वारा सिकंदरपुर पुल पर चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है। स्थानीय प्रशासन द्वारा भी बालक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

छह मई को विजयपुरवा गांव में मगरमच्छ के हमले में मृत बालक चंदन विश्वकर्मा के गरीब परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग सड़क जाम के दौरान स्थानीय नागरिकों ने की थी। जिस पर स्थानीय प्रशासन ने आपदा राहत कोष से मुआवजा दिलाने के अलावा वन विभाग द्वारा भी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया था। इस आश्वासन के बाद मुआवजा दिलाने की कवायद जारी है। लेकिन उसकी गति मंद है। काशी वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि मृत बालक के परिजनों को मुआवजा दिलाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। ताकि परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाया जा सके। मुआवजे की कवायद के साथ ही चंद्रप्रभा नदी के आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को मगरमच्छ के हमले के लिए सतर्क करने तथा सावधान रहने की अपील का बोर्ड भी लगा दिया है। नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की गई है। ग्राम पंचायत विजयपुरवा के प्रधान हस्मतुल्लाह ने कहा कि अभी तक पीड़ित परिजनों को किसी भी तरह का मुआवजा नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed