{"_id":"1a09aae59af537eb02a0e9d1ef7fb89f","slug":"the-rain-grew-cold-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ठंड बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ठंड बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Fri, 30 Oct 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
बारिश से शहरी इलाकों में चहुंओर जलजमाव और कीचड़ की स्थिति हो गई। यही
विज्ञापन
नहीं बारिश की वजह से ठंड ने दस्तक दे दी। लोगों को बक्सों में बंद गर्म
कपड़ों को बाहर निकालने को मजबूर होना पड़ा।
बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और आसमान में बादल छा गए। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। हवा के झोंकों के साथ बारिश से ठंड बढ़ गई।
बारिश का सिलसिला पूरी रात चला और गुरुवार की सुबह तेज बारिश शुरू हो गई। दिन भर कभी कम कभी तेज फुहारें गिरती रही।
इससे नगर में चहुंओर कीचड़ और जलभराव की स्थिति रही। सुबह बच्चों को स्कूल पहुंचने में परेशानी हुई। छात्रों की संख्या कम होने की वजह से अधिकतर विद्यालयों में हाफ टाइम के बाद छूट्टी कर दी गई। वहीं सरकारी कार्यालयों में भी उपस्थिति कम रही।
बाजार में भी लोग बरसाती, छाता आदि लेकर निकले। घरों में ठंड की वजह से बक्सों में बंद गर्म कपड़ों को निकाला और उसे पहना।