फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The project was to be completed by March 2024, work has not yet started in 35 villages.

Chandauli News: मार्च 2024 तक पूरी करनी थी परियोजना, 35 गावों में अभी काम ही शुरू नहीं हुआ

Tue, 03 Sep 2024 05:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 05:24 AM IST
विज्ञापन
The project was to be completed by March 2024, work has not yet started in 35 villages.
पीडीडीयू नगर। जिले में करीब 12 सौ करोड़ रुपए की लागत से तीन साल से हर घर नल जल योजना का काम चल रहा है। चार कंपनियों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। मार्च 2024 तक परियोजना पूरी कर जलापूर्ति शुरू करने का लक्ष्य तय किया गया था लेकिन अभी तक जिले के 35 गांवों में काम ही नहीं शुरू हो पाया है। जल निगम के अधिकारी जमीन न मिलने और भूमि विवादों को इसकी वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन


जल जीवन मिशन के तहत जिले में मार्च 2021 से चल रही हर घर-नल जल योजना की प्रगति बेहद सुस्त है। मार्च 2024 तक योजना को धरातल पर उतारकर हर घर में पेयजल की आपूर्ति शुरू करनी थी लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है। वहीं, जिले के 35 गांव ऐसे हैं, जहां काम शुरू ही नहीं हो पाा। इस संबंध में जल निगम ग्रामीण ने डीएम को पत्र भी लिखा है। निगम का कहना है कि कार्यदायी संस्थाओं को नलकूप और पानी की टंकी बनाने के लिए उपलब्ध कराई गई जमीन का सीमांकन न होने और विवादों के कारण काम शुरू नहीं किया जा सका है। छह गांव ऐसे हैं जहां जमीन नहीं मिल पाई और 29 गांवों में विवाद की वजह से काम चालू नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed