फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The people of the state will teach a lesson to the opponents of development

विकास के विरोधियों को सबक सिखाएगी प्रदेश की जनता

Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The people of the state will teach a lesson to the opponents of development
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री और बुलंदशहर के सांसद डॉ. भोला सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में विकास किया है। इससे घबरा कर विकास विरोधी दल हो हल्ला कर रहे हैं। प्रदेश की जनता सब देख रही है और विधान सभा चुनाव में ऐसे दलों को सबक सिखाएगी। डॉ. भोला सिंह बुधवार को नगर के दामोदरदास पोखरा पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मान समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप आए डॉ. भोला सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार लगातार जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है। उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना के साथ ही कोरोना काल में मुफ्त राशन दिया गया। अब मुफ्त टीकाकरण कराकर लोगों को सुरक्षित किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ओर ओमप्रकाश राजभर की पार्टियों के गठबंधन पर भी निशाना साधा। कहा कि यह बेमेल गठबंधन सत्ता की लालच में किया गया है। कहा कि इसका योगी सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। वर्ष 2019 में भी विपक्षी दल एक साथ चुनाव में उतरे थे लेकिन लोगों ने भाजपा को अपना मत दिया। कृषि कानून वापस होने के बाद भी किसानों के धरने पर बैठने पर कहा कि भाजपा किसानों के साथ है। जो लोग विरोध कर रहे हैं वे सरकार के किसी भी योजना से खुश नहीं है। कहा कि भाजपा शासन में दलाली, भ्रष्टाचार बंद होने से कुछ लोग परेशान हैं और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके पूर्व पीडीडीयू नगर की विधायक साधना सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। इसके पहले आयोजक अनुसूचित मोर्चा के जिलाकोषाध्यक्ष अशोक सोनकर ने माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह भेंटकर किया। इस अवसर पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, अशोक सोनकर तिलक, प्रदीप मौर्य, सभासद सुनील विश्वकर्मा, महेंद्र पटेल, विकास सिंह, धर्मेंद्र सोनकर अरविंद यादव, विशाल तिवारी, आशुतोष मिश्रा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed