फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The people of the city are in the dark night

पूरी रात अंधेरे में रहे शहर के लोग

Fri, 13 Nov 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली Updated Fri, 13 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
The people of the city are in the dark night
चंदासी विद्युत उपकेंद्र के दो फीडर गुरुवार की रात तेज आवाज के साथ जल गए। इससे मुगलसराय नगर की तीन चौथाई इलाके में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। उपकेंद्र पर कर्मचारियों की कमी से रात में मरम्मत नहीं हो सकी। शुक्रवार की सुबह विभागीय अधिकारियों ने मरम्मत शुरू की, शाम तक स्थिति नहीं सुधर सकी थी।
विज्ञापन


चंदासी विद्युत उपकेंद्र पर तीन फीडर हैं और चंदासी समेत पूरे नगर में इन्हीं तीनों फीडरों से आपूर्ति होती है। दीपावली पर मुख्यमंत्री के आदेश पर इलाके को कटौती मुक्त रखना था, लेकिन बोझ के करण उस दिन भी बिजली कटी। गुरुवार को नियमित कटौती शुरू हुई। शाम चार बजे बिजली कटी और रात आठ बजे जैसे ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई दो और तीन नंबर फीडर जलने लगा। इससे उपकेंद्र परिसर में अफरा तफरी मच गई। कर्मचारियों की कमी से रात में फीडरों की मरम्मत नहीं हो सकी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह एसडीओ सुधीर कुमार श्रीवास्तव की देखरेख में मरम्मत का काम शुरू हुआ। इसके पूर्व दो फीडरों के जलने से रविनगर, न्यू महाल, मैनाताली, कसाब महाल, काली महाल, चतुर्भुजपुर, गल्लामंडी, जीटी रोड, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो सहित लगभग पूरे नगर में बिजली आपूर्ति बाधित रही। शुक्रवार की सुबह बिजली न मिलने से पानी आपूर्ति भी ठप रही और लोगों को दैनिक कार्यों में भी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपकेंद्र से एसडीओ ने एक ही उपकेंद्र से बारी बारी अलग अलग इलाकों में बिजली आपूर्ति शुरू की। यही नहीं फीडरों के जलने के कारणों का पता करने के लिए सहायक अभियंता नीलम यादव को बुलाकर सर्वे भी कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ ने बताया कि अत्यधिक लोड की वजह से फीडर जले हैं। स्थिति सुधारने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed