{"_id":"14a7ebf5c525f28eef3dcc4540d68124","slug":"the-people-have-more-power-than-gun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘बंदूक से अधिक जनता में ताकत’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘बंदूक से अधिक जनता में ताकत’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Mon, 26 Oct 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चहनियां ब्लाक क्षेत्र के परशुरामपुर गांव स्थित एक विद्यालय में सपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
जिसमें जिला पंचायत सदस्य के सेक्टर-4 के प्रत्याशी अनिल यादव के समर्थन में इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिला पंचायत चुनाव में विरोधियों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूर्व सांसद व पूर्व विधायक ने कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा कि जनता की ताकत राइफल व बंदूक से अधिक होती है। शनिवार की शाम चहनियां क्षेत्र की जनता में कुछ लोगों द्वारा धनबल व बाहूबल का जो जवाब दिया है वह बधाई के पात्र हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सपा की नीतियों को बताएं।
सपा ने जिले के विकास के लिए प्रयासरत है। वहीं विपक्षी अपनी झोली भरने के लिए जनपद को चारागाह बनाए हुए हैं। ऐसे लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि जिले के विकास के लिए अच्छे जनप्रतिनिधियों का चयन करने की जरूरत है, तभी चहुंमुखी विकास होगा।
सपा जनपद विकास की दिशा में आए दिन नई-नई योजनाएं अमल में ला रही है। जिसका लाभ हर किसी को मिल रहा है। जबकि वहीं अच्छे दिन का नारा देकर सत्ता में आने वाले लोग विकास को रोकना चाह रहे हैं, ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि सपा का सपना जनपद को विकसित करना है। इसी कड़ी में जनपद का विकास हो रहा है।
प्रदेश सरकार ने जितनी भी योजनाओं की घोषणा की थी, उन सभी पर काम चल रहा है। इस अवसर पर अनिल यादव, जयप्रकाश तिवारी, लल्लन सिंह, लक्ष्मण पासवान, गिरिजाशंकर पांडेय, बालमूर्ति यादव, बनारसी मौर्या, सुभाष यादव, बाबूलाल, शशिकांत आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता टिंकू सिंह यादव व संचालन संतोष यादव ने किया।