{"_id":"8de5ac509768f3449f47b78cfd1d8681","slug":"the-opening-of-an-ambulance-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" एंबुलेंस सेवा का किया गया उद्घाटन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एंबुलेंस सेवा का किया गया उद्घाटन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंदौली
Updated Thu, 26 Nov 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
डा. लालजी कुशवाहा जनकल्याण सेवा समिति संस्थान द्वारा संचालित ओरो डेंटल
विज्ञापन
हास्पीटल के आकस्मिक एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन बुधवार को नगर पालिका
अध्यक्ष रेखा जायसवाल ने फीता काटकर किया।
नगर के लाठ नंबर एक स्थित कुशवाहा कटरा के अस्पताल परिसर में समारोह के दौरान अध्यक्ष ने नगर के विकास पर बल दिया।
नपा अध्यक्ष रेखा जायसवाल ने कहा कि रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूल भूत सुविधाओं के बाद सबसे अधिक चिंता स्वास्थ्य की होती है। अच्छा स्वास्थ सबसे बड़ी नियामत होती है।
बीमारों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में एंबुलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अस्पताल की ओर से दी गई सेवा नगरवासियों के लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि नगर पालिका लोगों के सुविधाओं के लिए विशेष प्रयास कर रही है। अंतिम दम तक नगर के विकास के लिए कोशिश की जाएगी। इस मौके रमेश जायसवाल, डा. देवेन्द्र कुशवाहा, डा. सपना, राकेश श्रीवास्तव, भीम मोदी, बृजेश आदि उपस्थित रहे।