फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The nurse accused the patient of molesting

निजी अस्पताल में कार्यरत नर्स ने मरीज पर छेड़खानी का लगाया आरोप

Tue, 29 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
The nurse accused the patient of molesting
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक निजी चिकित्सालय में मरीज द्वारा नर्स से छेड़खानी किए जाने मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना का विरोध करने पर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा कुछ लोगों को बुलाकर उसकी और उसके परिवार वालों की पिटाई की गई। उसने सभासद पति पर भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो ज्ञात और छह अज्ञात के खिलाफ एससी और एसटी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। पीड़िता की मांग है कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक निजी चिकित्सालय में कार्यरत नर्स ने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम वह अस्पताल में भर्ती एक मरीज को इंजेक्शन देने गई। इस बीच मरीज ने उससे छेड़खानी शुरू कर दी। बताया कि जब नर्स ने घटना के बाबत अन्य स्टाफ के बताया तो सभी ने मामले को दबाने के लिए कहा। इस पर उसने फोन से इसकी जानकारी अपनी मां व भाई को दे दी। आरोप है कि जब तक वहां नर्स के मां व भाई पहुंचते तब तक चिकित्सक ने फोन करके छह से सात लोगों को बुला लिया। उसके मां व भाइयों के वहां पहुंचते ही चिकित्सकों के लोगों ने उसके भाईयों व मां से मारपीट की। उन्होंने बताया कि इस दौरान सभासद पति ने भी उसके भाईयों के साथ मारपीट की है। बाद में पीड़िता ने मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर घटना के बाबत तहरीर दी। इस संबंध में सीओ सदर कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि पीड़िता की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed