फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The new captain inspected the Kotwali

जिले की चर्चित कोतवाली का नवागत कप्तान ने किया निरीक्षण

Sat, 05 Dec 2020 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
The new captain inspected the Kotwali
पीडीडीयू नगर। वसूली लिस्ट वायरल होने के बाद प्रदेश भर में चर्चा में आई मुगलसराय कोतवाली का नवागत कप्तान अमित कुमार ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां महिला हेल्प डेस्क, आरक्षी बैरक समेत विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक को क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले दिनों वसूली लिस्ट वायरल होने के बाद मुगलसराय कोतवाली को प्रदेश भर में चर्चा में ला दिया था। मामला प्रकाश में आने से बाद विभाग के आलाधिकारियों की निगाह इस कोतवाली पर लग गई थी। इस मामले में विजिलेंस जांच भी कराई गई। जिसमें बाद तत्कालीन कोतवाली शिवानंद मिश्रा को लाइन हाजिर करने के बाद उनका लखनऊ तबादला हो गया था। वसूली लिस्ट वायरल होने के कुछ ही दिनों बाद भांग की दुकानों से गांजा के नाम पर वसूली का ऑडियो व सूची भी वायरल हुई थी। बाद में इस मामले में मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने एक व्यक्ति को जेल भेजा था जबकि अमन नाम के दूसरे व्यक्ति को पुलिस अब तक नहीं तलाश पाई है।नवागत कप्तान ने शुक्रवार को कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, भोजनालय, आरक्षी बैरक, सीसीटीएनएस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एनएन सिंह को क्षेत्र में अपराध पर लगाम लगाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले की छवि को सुधारना एसपी के लिए होगी चुनौती
पीडीडीयू नगर। अवैध वसूली को लेकर चंदौली जनपद प्रदेश भर में चर्चा में रहा है। सैयदराजा थाना क्षेत्र के लीलापुर में वन विभाग का चेक पोस्ट अवैध वसूली को लेकर कई दिनों चर्चा में रहा। यहां तक कि प्रदेश सरकार के मंत्री भी यहां औचक निरीक्षण कर चुके हैं। इसके बाद ओवरलोड वाहनों से वसूली में जिले का नाम खूब चर्चा में रहा। इसमें वसूली के आरोप में तत्कालीन एआरटीओ आरएस यादव को निलंबित कर उन्हें जेल भेज दिया गया। फिलहाल वह जमानत पर बाहर हैं। कुछ महीनों पहले मुगलसराय कोतवाली वसूली लिस्ट जारी होने के बाद चर्चाओं में आ गई। इसमें आईजी अमिताभ ठाकुर ने इस मामले को ट्वीट कर जांच की बात कही थी। इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के स्तर से जांच भी हुई। ऐसे में वसूली को लेकर सुर्खियों में रहे चंदौली जिलेे की छवि को सुधारना एसपी अमित कुमार के लिए चुनौती हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed