फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The needy will get the benefit of Sumangala Yojana

जरुरतमंदों को मिलेगा सुमंगला योजना का लाभ

Thu, 12 Aug 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
The needy will get the benefit of Sumangala Yojana
चंदौली। डीएम संजीव सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में सुमंगला योजना के प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आवेदनों के सत्यापन और अग्रसारण पर जोर दिया। बोले पात्र लोगों को लाभान्वित करने के लिए योजना का प्रचार-प्रसार करना आवश्यक है।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी इंद्रावती यादव ने बताया कि इस योजना के लिए अब तक 19 हजार आवेदन आ चुके हैं। इसमें 7341 आवेदन ही स्वीकृत हो सके। चालू वित्तीय वर्ष में 275 आवेदन आए। इसमें 251 स्वीकृत हो चुके हैं। 12 लाभार्थियों के खाते में धनराशि भी भेजी जा चुकी है। डीएम ने शत-प्रतिशत पात्रों को योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया। कहा कि योजनाओं का सही ढंग से क्रियान्वयन किया जाए। पात्र बालिकाओं के आवेदन किसी भी सूरत में लंबित न रखे जाएं। उनकी जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। ताकि पात्रों को योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने योजना के व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। कहा कि इस कार्यों में प्रधानों का सहयोग लें। ताकि निचले स्तर पर योजना ठीक ढंग से संचालित हो सकें।
विज्ञापन

चंदौली। कलेक्ट्रेट में मनरेगा ओर अन्य विभागों के कन्वर्जेस प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक हुई। इसमें डीएम संजीव सिंह ने मनरेगा के तहत कराए कार्यो की समीक्षा की। उन्होंने सत्यापन के लिए दस्तावेज और फोटो प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। बोले कोरोना काल में विषम परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय श्रमिकों को ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण के तहत जिला प्रोबेशन विभाग लोगों को जागरूक करने में जुट गया है। बुधवार को जिला बाल संरक्षण अधिकारी किशन वर्मा और महिला कल्याण अधिकारी दीक्षा अग्रहरि ने जिला अस्पताल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों ने चिकित्सकों के साथ बालिका को जन्म देने वाली महिलाओं में बेबी किट का वितरण किया। डा. अजय सिंह और समन्वयक रागिनी सिंह ने लोगों को विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed