फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The need to organize for rights and rights

अपने हक और अधिकार के लिए संगठित होने की जरूरत

Tue, 31 Aug 2021 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
The need to organize for rights and rights
चंदौली। राम अचल राजभर संघर्ष मोर्चा की ओर से मंगलवार को मुख्यालय स्थित एक लान में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने किया वहीं कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान समाज को आगे बढ़ाने और उसके उत्थान के बाबत बुद्धिजीवियों ने चर्चा की। कहा कि उत्थान तभी होगा जब हम एकजुट होकर अपने हक और अधिकार के लिए संघर्ष करने के कमर कस के तैयार रहें। इस दौरान पूर्व मंत्री राम अचल राजभर ने कहा कि समाज की तरक्की और भलाई के लिए हम सभी को संगठित होकर कार्य करने की जरूरत है। भाजपा और सपा दोनों पार्टियों के रास्ते हमारे लिए खुले है। हमारे लोग तय करेंगे कौन सी पार्टी में जाना है। बसपा और सपा की तर्ज पर राम अचल राजभर भी प्रबुद्ध जन सम्मेलन कर रहे है। इसी क्रम में चन्दौली पहुचे है। इस दौरान अजय सिंह राजपूत, महेंद्र राजभर, केशव राजभर, लव बियार, जयराम राजभर, पिंटू सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान पत्रकारों से बातचीत के दौरान राम अचल राजभर का दर्द भी छलक गया उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती ने उन्हें सफाई का मौका तक नही दिया। चंद लोगो की शिकायत पर उन्हें पार्टी से निकाला गया है। जिस पार्टी के लिए उन्होंने जीवन के 37 साल दिए हैं और बसपा के मिशन को पूरे देश आगे बढ़ाया है हालांकि उन्होंने मायावती पर टिप्पणी पर इनकार करते हुए कहा कि वह काम करना पसंद करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed