फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The murder could not be revealed even after three months

तीन माह बाद भी हत्या का नहीं हो सका खुलासा

Thu, 10 Dec 2020 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
The murder could not be revealed even after three months
सकलडीहा। थाना क्षेत्र के चतुर्भुपुर गांव निवासी छात्र अनमोल यादव की मौत के मामले में दर्ज हत्या की गुत्थी पुलिस तीन माह बीत जाने के बाद भी अब तक नहीं सुलझा पाई है। बुधवार को छात्र के परिवार वालों ने डीएम और एसपी से मिलकर मामले का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

सकलडीह कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव निवासी जयप्रकाश यादव के तीन पुत्र थे। जिसमें अनमोल यादव (22) बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। 29 अगस्त को मोबाइल पर फोन आने के बाद वह कहीं चला गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। 31 अगस्त की सुबह उसका शव गांव के ही सिवान में स्थित एक कुएं में मिला। इससे नाराज ग्रामीणों ने बवाल किया था। मौके पर पहुंचे डीएम और एसपी ने हत्या की गुत्थी को जल्द ही सुलझाने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। बाद में परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के तीन माह बीत जाने के बाद भी अभी भी पुलिस के हाथ खाली हैं। परिवार वालों का आरोप है कि मुकदमे में नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। नाराज परिजन ने डीएम और एसपी को पत्रक देकर जांच कराकर मामले का खुलासा किए जाने की मांग की है। इस दौरान कुलदीप यादव, अजय सिंह यादव, अमित, सोनू यादव, अचरज यादव, अर्जुन अग्रहरी आदि छात्र नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed