{"_id":"6245b9830d8cfe07c01dad1b","slug":"the-miscreants-beat-the-restaurant-operator-chandauli-news-vns6458680191","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने रेस्टूरेंट संचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने रेस्टूरेंट संचालक को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीडीडीयू नगर । मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रेलवे स्टेशन गेट समीप स्थित एक रेस्टुरेंट संचालक को बुधवार की रात ब्याज के रुपयों के लेने देन को लेकर मनबढ़ो ने जमकर पीट दिया । घटना के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए । पीड़ित से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में लगी रही।
मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के पटेल नगर निवासी ललित होतवानी नगर के रेलवे स्टेशन गेट के समीप रेस्टुरेंट का संचालन करता है । ललित ने बताया कि उसने एक व्यक्ति से ब्याज पर कुछ रुपये लिए थे । बताया कि ब्याज की राशि का समय से भुगतान भी किया था । बुधवार की रुपयों में हिसाब को लेकर ब्याज पर रुपये देने वाले व्यक्ति उसकी बहस हो गई। बताया कि बुधवार की रात जब वह अपने रेस्टूरेंट पर बैठा था तभी दस से 12 की संख्या में कुछ युवक आये और उसे मारने पीटने लगे। इस दौरान उसे सिर व शरीर के अन्य भागों में गंभीर चोट आ गई। इसके बाद उसने इसकी शिकायत कोतवाली में जाकर की। पीड़ित पक्ष से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।