फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The minister was disturbed as soon as he got foot in the mud, gave instructions for cleaning

कीचड़ में पैर पड़ते ही बिफर पड़े मंत्री, दिए सफाई के निर्देश

Mon, 28 Sep 2020 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
The minister was disturbed as soon as he got foot in the mud, gave instructions for cleaning
नौगढ़। जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर पटेल रविवार की सुबह नौगढ़ थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में पहुंचे। वह बलिया में संघ के प्रचारक रहे स्वर्गीय महेंद्र यादव के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे। प्रभारी मंत्री ने पत्नी मीरा को ढांढस बंधाया और दोनों बच्चे मधुकर और माधुरी से मिले और उनका दुख दर्द बांटा। इससे पहले गांव में पहुंचते ही मंत्री का पैर कीचड़ में पड़ गया और इससे काफी नाराज हो गए। उन्होंने साथ चल रहे डीपीआरओ ब्रह्मचारी दुबे को फटकार लगाते हुए कहा कि पूरा गांव गंदगी से भरा है, सफाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने एक हफ्ते की मोहलत देते हुए कहा कि अगली समीक्षा बैठक अधिकारियों की नौगढ़ में होगी।
इसके बाद प्रभारी मंत्री स्व. महेंद्र यादव के घर पहुंचे। वहां उन्होंने उनके परिवार के कैलाश यादव, ब्रह्मदेव, राजदेव तथा गुरुचरन और पत्नी को सांत्वना दी। कहा कि बच्चों का ख्याल रखना आप सभी का दायित्व है। इस दौरान कस्बा नौगढ़ तथा डुमरिया मोड़ पर आरएसएस के खंड कार्यवाह बसंत केसरी, भाजपा मंडल नौगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष भगवानदास अग्रहरी, जिला प्रतिनिधि देवेंद्र साहनी, रामकृष्ण अवस्थी आदि थे। सांत्वना देने के बाद घर से बाहर निकले मंत्री को कार्यकर्ताओं ने घेर लिया और शिकायत पर सहायक अभियंता विद्युत अनिल सिंह को गांव में जले ट्रांसफार्मर को 24 घंटे में बदलने वं 25 केवीए का लगाने के निर्देश दिए। साथ ही डीपीआरओ और जिला विकास अधिकारी को रामवृक्ष के घर से स्वर्गीय महेंद्र यादव के घर तक मनरेगा योजना से 800 मीटर कच्चे मार्ग को आरसीसी या इंटरलॉकिंग और गलियों की सफाई करने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी सुदामा यादव ने धान कटने के तुरंत बाद कार्य प्रारंभ किए जाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रदीप मौर्य, धनंजय पांडेय, चंद्र प्रकाश दुबे, राधेश्याम श्रीवास्तव, पारसनाथ खरवार के अलावा एसडीएम डॉक्टर अतुल गुप्ता, सीओ नक्सल नीरज सिंह, एडीओ पंचायत प्रेमचंद, ग्राम पंचायत अधिकारी महेंद्र मौर्य तथा पुलिस और पीएसी बल के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन

नौगढ़। प्रभारी मंत्री के आने की सूचना पर इलाके में शनिवार की रात से ही निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति की जा रही थी। रविवार को स्व. महेंद्र यादव के घर जाने और वहां सांत्वना देकर ऊर्जा राज्य मंत्री प्रभारी मंत्री के जाते ही गांव की आपूर्ति ठप हो गई। इससे लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed